1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DDCA ने मोहन चतुर्वेदी को नया चयनकर्ता नियुक्त किया

DDCA ने मोहन चतुर्वेदी को नया चयनकर्ता नियुक्त किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2018 09:52 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 09:53 pm IST

दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन की क्रिकेट कमेटी और सेलेक्टर्स ने 2018-19 क्रिकेट सीजन के लिए अपनी सिफारिशें दी हैं।

- India TV Hindi
दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन

दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन की क्रिकेट कमेटी और सेलेक्टर्स ने 2018-19 क्रिकेट सीजन के लिए अपनी सिफारिशें दी हैं। पहले रजत भाटिया को पुरुष टीम का सेलेक्टर बनाया गया था लेकिन उन्होंने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की, जिसके चलते उनकी जगह मोहन चतुर्वेदी को पुरुष टीम का सेलेक्टर बनाया गया है। 47 साल के चतुर्वेदी ने दिल्ली के लिए 37 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

डीडीसीए ने अंडर -14 टीम का कोच सोहेल राउफ और मैनेजर संदीप डोगरा को बनाया है। वहीं अंडर-16 के कोच राजू शर्मा और मैनेजर संदीप जोशी को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अंडर-19 का कोच हितेश शर्मा और मैनेजर चेतन शर्मा को बनाया गया है। जबकि अंडर-23 के कोच गुरशरण शर्मा और मैनेजर विवेक खुराना को नियुक्त किया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल