दिल्ली कैपिटल्स ने आज ऐलान किया कि IPL 2021 के पहले चरण में 3 मैचों में 5 विकेट लेने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के शेष सत्र के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन बेन डॉरश्यस को वोक्स की जगह टीम में शामिल किया है। डॉरश्यस ने 82 T20 मैचों में 23.73 की औसत से 100 विकेट लिए हैं। बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले 27 वर्षीय डॉरश्यस टूर्नामेंट के इतिहास में 69 मैचों में 85 विकेट के साथ छठे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
डॉरश्यस जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात में दिल्ली कैपिटल्स टीम के टीम बायो-बबल में शामिल होंगे। IPL 2021 का दूसरा चरण UAE में 19 सितंबर से फिर से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स 22 सितंबर को दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।