1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वार्नर वनडे श्रृंखला से बाहर, फिंच टीम में शामिल

वार्नर वनडे श्रृंखला से बाहर, फिंच टीम में शामिल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 08:23 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 10:09 am IST

लंदन: आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर लाड्र्स में दूसरे वनडे के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वार्नर की

वार्नर वनडे श्रृंखला...- India TV Hindi
वार्नर वनडे श्रृंखला से बाहर, फिंच टीम में शामिल

लंदन: आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर लाड्र्स में दूसरे वनडे के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वार्नर की जगह आरोन फिंच को आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जो अभी यार्कशर काउंटी की तरफ से खेल रहे थे।

आस्ट्रेलिया को इसके अलावा बाकी बचे तीन मैचों में आलराउंडर शेन वाटसन की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी। आज ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले वाटसन पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हुए।

वार्नर लाड्र्स में खेले गये मैच में स्टीवन फिन की दूसरी गेंद पर ही चोटिल हो गये थे। फिन का बाउंसर उनके बायें हाथ के अंगूठे पर लगा और उन्हें तुरंत क्रीज छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद वह मैच में आगे भाग नहीं ले पाये थे।

अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहे आस्ट्रेलिया ने विश्व कप विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज फिंच को टीम में शामिल किया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल होने के कारण शुरू में टीम में जगह नहीं बना पाये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल