1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनाधिकृत टेस्ट : धवन की सेंचुरी से भारत-ए मजबूत स्थिति में

अनाधिकृत टेस्ट : धवन की सेंचुरी से भारत-ए मजबूत स्थिति में

 Written By: IANS
 Published : Sep 28, 2015 07:19 am IST,  Updated : Sep 28, 2015 07:42 am IST

बेंगलुरू: चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन के शतक की बदौलत भारत-ए टीम रविवार को बांग्लादेश-ए टीम के साथ शुरू हुए एकमात्र अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन स्थिति मज़बूत स्थिति में पहुंच

अनाधिकृत टेस्ट : धवन की...- India TV Hindi
अनाधिकृत टेस्ट : धवन की सेंचुरी से भारत-ए मजबूत स्थिति में

बेंगलुरू: चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन के शतक की बदौलत भारत-ए टीम रविवार को बांग्लादेश-ए टीम के साथ शुरू हुए एकमात्र अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन स्थिति मज़बूत स्थिति में पहुंच गई है।

मेहमान टीम की पहली पारी 228 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 161 रन बना लिए हैं।

कप्तान शिखर धवन ने श्रीलंका दौरे पर लगी चोट के बाद वापसी करते हुए 116 रनों की नाबाद पारी खेली। धवन और अभिनव मुकुंद (34) ने पहले विकेट के लिए 153 रन जोड़े। भारत ने 33 ओवर बल्लेबाजी की है। धवन ने 112 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

इससे पहले, बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बना सकी। एक समय उसने छह रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन शब्बीर रहमान (122 नाबाद) की उम्दा बल्लेबाजी ने उसे सम्भाल लिया।

श्ब्बीर और स्वागत होम (62) ने छठे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी निभाई।

भारत की ओर से वरुण एरॉन और जयंत यादव ने चार-चार विकेट लिए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल