1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ए के खिलाफ भारत ए के लिये खेलेंगे धवन और रैना

बांग्लादेश ए के खिलाफ भारत ए के लिये खेलेंगे धवन और रैना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 12:19 pm IST

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले शिखर धवन और सुरेश रैना को अपनी फिटनेस और फार्म को आजमाने का मौका मिलेगा जब वे बांग्लादेश ए के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में भारत

बांग्लादेश ए के खिलाफ...- India TV Hindi
बांग्लादेश ए के खिलाफ भारत ए के लिये खेलेंगे धवन और रैना

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले शिखर धवन और सुरेश रैना को अपनी फिटनेस और फार्म को आजमाने का मौका मिलेगा जब वे बांग्लादेश ए के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में भारत ए के लिये खेलेंगे ।

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में हाथ में चोट लगी थी जिससे वह बाकी मैच नहीं खेल सके । वह बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में भारत ए की अगुवाई करेंगे ।

हाल ही में नीदरलैंड में डच क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास करने वाले रैना को वनडे टीम में शामिल किया गया है जिसकी कप्तानी युवा उन्मुक्त चंद करेंगे ।

रैना ने जून में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है ।

बांग्लादेशी टीम भारत ए के खिलाफ तीन वनडे और एक तीन दिवसीय मैच खेलेगी । इसके अलावा रणजी चैम्पियन कर्नाटक के खिलाफ भी तीन दिवसीय मैच खेलेगी । तीन वनडे 16, 18 और 20 सितंबर को बेंगलूर में खेले जायेंगे जबकि तीन दिवसीय मैच 27 सितंबर से बेंगलूर में ही होगा । कर्नाटक के खिलाफ तीन दिवसीय मैच मैसूर में 22 सितंबर से खेला जायेगा ।

टीमें :

वनडे टीम :
उन्मुक्त चंद : कप्तान :, मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे , सुरेश रैना, केदार जाधव, संजू सैमसन, करूण नायर, कुलदीप यादव, जयंत यादव, कर्ण शर्मा, रिषि धवन, एस अराविंद, धवल कुलकर्णी, रूष कलारिया, गुरकीरत सिंह मान ।

तीन दिवसीय मैच की टीम :

शिखर धवन : कप्तान :, अभिनव मुकुंद, करूण नायर, श्रेयस अयर, बाबा अपराजित, नमन ओझा, जयंत यादव, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, श्रेयस गोपाल, अभिमन्यु मिथुन, वरूण आरोन, ईश्वर पांडे, शेल्डन जैकसन ।
भाषा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल