टीम इंडिया (सीमत ओवर) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मनी मैनेजमेंट बहुत अच्छा माना जाता है लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया की ब्रांड -स्पार्टन स्पोर्ट्स- कंपनी ने उन्हें 20 करोड़ से ज्यादा का चूना लगा दिया।
सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के स्पार्टन स्पोर्ट्स से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का करार है जो अब खटाई में पड़ता नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह कपंनी नियमित रूप से भुगतान में असफल रही है।
धोनी के बल्ले के करार की रॉयल्टी को मिला लिया जाए तो यह राशि 20 करोड़ रुपये से ऊपर की है। धोनी की प्रबंधन कंपनी रिती स्पोर्ट्स को सलाह देने वाली कानूनी फर्म के सूत्र ने पीटीआई से कहा कि कुणाल शर्मा की स्पार्टन कंपनी ने करार के बाद से अब तक केवल चार किस्तों का ही भुगतान किया है जो दिसंबर 2013 में किया गया था।
इसका ताजा भुगतान मार्च 2016 में किया गया था। रिती स्पोर्ट्स के मालिक अरुण पांडे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सब कुछ ठीक नहीं है और उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।