1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली अभी बेटा है, बाप तो हैं धोनी: कपिल देव

कोहली अभी बेटा है, बाप तो हैं धोनी: कपिल देव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2015 03:20 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 03:46 pm IST

जयपुर: महान ऑलराउंडर और भारते के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि धोनी और विराट के बीच कप्तानी की तुलना करना बेकार है क्योंकि ‘बाप बाप रहता है और बेटा बेटा।’ कपिल देव

कोहली अभी बेटा है, बाप...- India TV Hindi
कोहली अभी बेटा है, बाप तो हैं धोनी: कपिल देव

जयपुर: महान ऑलराउंडर और भारते के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि धोनी और विराट के बीच कप्तानी की तुलना करना बेकार है क्योंकि ‘बाप बाप रहता है और बेटा बेटा।’

कपिल देव मंगलवार को यहां एक समारोह में हिस्सा लेने आए थे। धोनी और कोहली की कप्तानी की बाबत पूछे जाने पर कपिल ने कहा कि बाप बाप ही होता है और बेटा बेटा। बाप बेटे के बीच बराबरी नहीं हो सकती लेकिन हां विराट बाद में बाप बन सकते हैं।

धोनी को विराट से बेहतर कप्तान बताते हुए कपिल ने कहा कि विराट को धोनी की सफलताओं तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। बेशक वह कोहली अच्छे बलेलेबाज़ हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह कप्तान के तौर पर भी बेहतर साबित होंगे।

सहवाग के सन्यास और अंतिम मैच पर चल रही चर्चा पर कपिल ने कहा कि सहवाग को उन्होंने जितना खेला है उससे संतुष्ट रहना चाहिये। एक और टेस्ट मैच खेलकर न तो वह महान बना जाएंगे और न ही उनकी महानता कम होगी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल