नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई। टीम इंडिया वहां तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। दौरे का पहला मैच 11 जून को हरारे में खेला जाएगा। ये धोनी का 11 साल बाद ज़िम्बाब्वे दौरा है।
टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी टीम में इकलौते वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोहित जैसे टीम के सीनियर खिलाड़ियों को इस दौर से आराम दिया गया है।
इस बीच क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। रोहित ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, "जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"
टीम
एमएस धोनी, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, ऋषि धवन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, फैज फजल, करुण नायर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरां, मनदीप सिंह, केदार जाधव, जयदेव उनादकट और यजुवेंद्र चहल।