1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी का नया हेयरकट हुआ वायरल

धोनी का नया हेयरकट हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2016 10:46 am IST,  Updated : Jul 04, 2016 10:46 am IST

टीम इंडिया इन दिनों जहा बेंगलुरु में वेस्ट इंडीज़ के दौरे की तैयारी में जुटी है वहीं सीमित ओवरों की टीम के कप्तान धोनी ज़िंबाब्वे दौरे के बाद पूरी तरह मस्ती के मूड में हैं।

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

टीम इंडिया इन दिनों जहा बेंगलुरु में वेस्ट इंडीज़ के दौरे की तैयारी में जुटी है वहीं सीमित ओवरों की टीम के कप्तान धोनी ज़िंबाब्वे दौरे के बाद पूरी तरह मस्ती के मूड में हैं। आपको बता दें कि दो धोनी टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं और इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक का मज़ा ले रहे हैं। शग़ल के तौर पर धोनी ने कुछ दिन पहले बाइक राइडिंग की थी और बारिश का लुत्फ़ उठाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब अब शनिवार को उनकी बाल कटवाते हुए फोटो वायरल हो गए हैं।

Dhoni
Dhoni

एक विज्ञापन में हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी धोनी को कई तरह की हेयरकट की सलाह देती नज़र आई थी लेकिन ताज़ा हेयरकट में वो नहीं बल्कि कोई बार्बर है जो उनके बाल काट रहा है। तस्वीर से लगता है कि धोनी शायद अपने घर में हेयरकट करवा रहे हैं। उन्होंने इस फोटो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर किया है।

कैप्टन कूल धोनी जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद से ब्रेक पर हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी अब अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल