1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच के बाद रात में धोनी का कमरा हमेशा खुला रहता है : नेहरा

मैच के बाद रात में धोनी का कमरा हमेशा खुला रहता है : नेहरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2020 05:08 pm IST,  Updated : May 07, 2020 05:08 pm IST

आशीष नेहरा ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद और अपने होटल के कमरे में हमेशा खिलाड़ियों से बात करने को तैयार रहते हैं।

मैच के बाद रात में धोनी...- India TV Hindi
मैच के बाद रात में धोनी का कमरा हमेशा खुला रहता है : नेहरा Image Source : GETTY IMAGES

महेंद्र सिंह धोनी भले ही लंबे समय से दूर हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में अभी भी कोई कमी नहीं आई है। यही वजह है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन में भी धोनी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने धोनी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। नेहरा ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद और अपने होटल के कमरे में हमेशा खिलाड़ियों से बात करने को तैयार रहते हैं।

नेहरा ने आकाश चोपड़ा के शो आकाशवाणी पर कहा, "लोग कहते हैं कि धोनी ज्यादा बात नहीं करते। ऐसा नहीं है। मैचों के बाद रात में उनका कमरा हमेशा खुला रहता है। कोई भी उनके कमरे में कभी भी आ सकता है खाना मंगा सकता और बात कर सकता है।"

यह भी पढ़ें- युवराज के पिता का आरोप- धोनी और कोहली ने मेरे बेटे को दिया धोखा

उन्होंने कहा, "चाहे चेन्नई सुपर किंग्स में हो या भारतीय टीम में। धोनी बातचीत के दौरान बताते हैं कि उनके मुताबिक खिलाड़ी क्या कर सकता है और उसे क्या करने की जरूरत है। और यह खिलाड़ी में एक बदलाव लाने के लिए काफी है।" इस दौरान नेहरा ने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से जुड़ा अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि गांगुली ऐसे खिलाड़ी थे जो अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते थे।

उन्होंने कहा, "धोनी ने जब कप्तानी शुरू की थी तब उनके पास सीनियर खिलाड़ी थे और उनके सामने चुनौती थी कि वह इसे कैसे संभालते हैं। दादा के पास जूनियर खिलाड़ियों की टीम थी और उन्होंने उनका साथ दिया। वह अपने खिलाड़ियों का साथ देने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"

(With IANS Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल