1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN Vs IND: धोनी- तेज नहीं अच्छे गेंदबाज चाहिए, बल्लेबाजों को दिया श्रेय

BAN Vs IND: धोनी- तेज नहीं अच्छे गेंदबाज चाहिए, बल्लेबाजों को दिया श्रेय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2015 08:14 am IST,  Updated : Jun 25, 2015 08:48 am IST

मीरपुर: भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश को हराने में आखिरकार सफलता हासिल कर ही ली। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने तेज गेंदबाजो से नाखुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि

धोनी- बल्लेबाज तो ठीक,...- India TV Hindi
धोनी- बल्लेबाज तो ठीक, चाहिए अच्छे गेंदबाज

मीरपुर: भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश को हराने में आखिरकार सफलता हासिल कर ही ली। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने तेज गेंदबाजो से नाखुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है। फैसला लेने का कि हमें टीम में तेज गेंदबाज चाहिए या अच्छे गेंदबाज जो कि सिर्फ तेज गेंद ही नही बल्की विकेट भी लें।

इससे पहले हुए दोनों वनडे में भारत की हुई हार के बाद शेर ए बांग्ला स्टेडियम में भारत ने 77 रन से तीसरे और आखिरी वनडे में जीत हासिल कर ली। मैच के बाद मी़डिया से हुई बातचीत में धोनी ने कहा कि यह अच्छी जीत है लेकिन हमें यह फैसला करने की जरुरत है कि हमें तेज गेंदबाज चाहिए या अच्छे गेंदबाज भले ही वे तेजी से गेंदबाजी नहीं कर पाते हों। आजकल हम तेज गेंदबाजों का बहुत अधिक पक्ष लेते आ रहे हैं। जो कि अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान श्रृंखला में बांग्लादेश के मध्यम गति के गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान ने भारतीय बल्लेबाजी को खूब छकाया है। मुस्तफिजुर हालांकि 125 से 130 किमी की गति से गेंदबाजी करते हैं। लेकिन उनकी कटर बल्लेबाजों के लिये घातक साबित होती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल