1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'विश्व कप के बाकी बचे मैचों में धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए'

'विश्व कप के बाकी बचे मैचों में धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए'

 Reported By: IANS
 Published : Jun 29, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 03:26 pm IST

जोंस की तरह भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि नम्बर-4 पर धोनी को ही खेलना चाहिए क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए यह स्थान बिल्कुल उपयुक्त है।  

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी Image Source : AP

मुम्बई। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाकी बचे मैचों में भारत के लिए नम्बर-4 पर खेलने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं। जोंस ने कहा कि इस क्रम पर खेलने के लिए विजय शंकर बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं हैं और साथ ही जोंस ने रवींद्र जडेजा को भी खिलाए जाने की वकालत की। जोंस का मत है कि ऐसे में जबकि इंग्लैंड की पिचें अब धीमी होती जा रही हैं, एक स्पिननर के तौर पर जडेजा भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

जोंस ने कहा, "टीम जब जीत रही हो तो मैं आम तौर पर इसके साथ छेड़खानी नहीं चाहता लेकिन नम्बर-4 पर खेलने को लेकर मेरी कुछ चिंताएं हैं। मेरा मानना है कि धोनी इस स्थान पर खेलने के लिए सबसे उपयुक्त हैं और साथ ही भारत को जडेजा को भी खिलाना चाहिए क्योंकि धीमी पिचों पर एक अतिरिक्त स्पिनर ऑब्शन भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।"

जोंस की तरह भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि नम्बर-4 पर धोनी को ही खेलना चाहिए क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए यह स्थान बिल्कुल उपयुक्त है।

ऑलराउंडर इरफान पठान हालांकि मानते हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जाना चाहिए और उन्हें नम्बर-4 पर आजमाना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल