1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से पहले धोनी परिवार के साथ यूं मना रहे हैं छुट्टियां, वीडियो किया शेयर

IPL से पहले धोनी परिवार के साथ यूं मना रहे हैं छुट्टियां, वीडियो किया शेयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 13, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 06:42 pm IST

अगले महीने से आईपीएल शुरू होने वाली है जो एक महीने से भी अधिक समय तक चलेगी. महेन्द्र सिंह धोनी भी भरपूर आराम कर रहे हैं. धोनी इन दिनों अपने परिवार को समय दे रहे हैं और ख़ासकर अपनी बेटी जीवा को.

Dhoni with Family- India TV Hindi
Dhoni with Family

टीम इंडिया जहां श्रीलंका में निदाहास टी-20 सिरीज़ में बिज़ी है हालंकि कुछ सीनियर खिलाड़ी इसमें नहीं खेल रहे हैं. इसके बाद अगले महीने से आईपीएल शुरू होने वाली है जो एक महीने से भी अधिक समय तक चलेगी और ज़ाहिर है ऐसे में खिलाड़ी अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार से साथ बिता रहे हैं. जहां विराट कोहली साउथ अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद अपने पत्नी अनुष्का शर्मा और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, वहीं महेन्द्र सिंह धोनी भी भरपूर आराम कर रहे हैं. धोनी इन दिनों अपने परिवार को समय दे रहे हैं और ख़ासकर अपनी बेटी जीवा को. वह जीवा के साथ खेलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.

धोनी ने एक इंस्टाग्राम पर इन पलों का एक वीडियो बनाकर शेयर किया. जिसमें देखा जा सकता है कैसे धोनी फैमिली के साथ-साथ अपने पैट्स को भी समय दे रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विराट कोहली ने भी अपनी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अपने इस समय में वह आईएसएल का सेमीफाइनल भी देखने गए थे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल