1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने थामा बैडमिंटन रैकट जब बारिश से धुला दिन

धोनी ने थामा बैडमिंटन रैकट जब बारिश से धुला दिन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2015 02:23 pm IST,  Updated : Sep 26, 2015 02:26 pm IST

बंगालुरु: टीम इंडिया के अभ्यास शिविर का आज का आखिरी दिन भले ही बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन शुक्रवार की शाम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन यानि KSCA के बैडमिंटन

धोनी ने थामा बैडमिंटन...- India TV Hindi
धोनी ने थामा बैडमिंटन रैकट जब बारिश से धुला दिन

बंगालुरु: टीम इंडिया के अभ्यास शिविर का आज का आखिरी दिन भले ही बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन शुक्रवार की शाम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन यानि KSCA के बैडमिंटन कोर्ट पर जमकर पसीना बहाया। उन्होंने टीम इंडिया के स्पिनर R अश्विन KSCA के मेम्बर्स के साथ बैडमिंटन खेलते नज़र आ रहे हैं।

अश्विन और MS धोनी करीब एक घंटे तक बैडमिंटन कोर्ट में जमकर पसीना बहाते दिखे।

MS धोनी और अश्विन के अलावा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अंबाटी रायडू ने भी बैडमिंटन खेला। मैच खत्म होने के बाद KSCA के मेम्बर्स ने धोनी सहित सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

संभवतः फिज़िकल एजिलिटी के लिहाज से पूरे कैम्प में सबसे सघन ड्रिल ये ही नज़र आई क्योंकि 21 से 27 सितम्बर तक तय किये गए फिटनैस कैम्प का पहला दिन BCCI के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन की वजह से रद्द ही गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल