1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी अंपायरों के हेडफोन इस्तेमाल करने को लेकर खुश नहीं

धोनी अंपायरों के हेडफोन इस्तेमाल करने को लेकर खुश नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2016 07:49 am IST,  Updated : Feb 28, 2016 07:49 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हेडफोन सहित कुछ अंपायरिंग उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं है और उनका मानना है कि ये अंपायरों को खचाखच भरे स्टेडियम में बल्ले को छूकर निकलने की आवाज सुनने से रोकते हैं।

ms dhoni- India TV Hindi
ms dhoni

मीरपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हेडफोन सहित कुछ अंपायरिंग उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं है और उनका मानना है कि ये अंपायरों को खचाखच भरे स्टेडियम में बल्ले को छूकर निकलने की आवाज सुनने से रोकते हैं।

बांग्लादेशी अंपायर एसआईएस सैकत को आशीष नेहरा की गेंद पर बल्लेबाज खुर्रम मंजूर के बल्ले से गेंद छूकर निकलने का पता नहीं चल पाया तथा भारतीय कप्तान इसको लेकर खुश नहीं थे।

अंपायरिंग के बारे में पूछे जाने पर व्यंग्यात्मक लहजे में धोनी ने कहा, आप विश्व T-20 से पहले मुझ पर प्रतिबंध तो नहीं चाहते। आप सभी ने अंपायरिंग देखी है। यह आपका निर्णय है।

उन्होंने कहा, एक चीज निश्चित तौर पर होनी चाहिए। अंपायर अब वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के साथ ही एक कान में हेडफोन लगाते हैं जिसका साफ मतलब है कि अंपायर एक ही कान का इस्तेमाल करते हैं। यह एक मुश्किल काम है। किसी को भी इस पर सोचना चाहिए। वे एक कान से सुन रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि जब कोई गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है एक हेडफोन लगाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि आपको उस समय उनका इस्तेमाल नहीं करना है। दोनों कानों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा क्योंकि मैदान पर काफी चीजें होती हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल