1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टी20: परवेज़ रसूल ने किया राष्ट्रगान का अपमान?

कानपुर टी20: परवेज़ रसूल ने किया राष्ट्रगान का अपमान?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 27, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 03:40 pm IST

जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर परवेज़ रसूल के पदार्पण मैच का अंजाम वैसा नही हुआ जैसा उन्होंने पसंद किया होता। ये टी20 मैच न सिर्फ भारत हारा बल्कि परवेज़ ख़ुद भी विवादों में घिर गए। उन पर

parvez rasool- India TV Hindi
parvez rasool

जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर परवेज़ रसूल के पदार्पण मैच का अंजाम वैसा नही हुआ जैसा उन्होंने पसंद किया होता। ये टी20 मैच न सिर्फ भारत हारा बल्कि परवेज़ ख़ुद भी विवादों में घिर गए। उन पर खेल शुरु होने के पहले राष्ट् गान के समय चुइंगम चबाने का आरोप लग रहा है। 

Tweet
Tweet

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे राष्ट्र गान का अपमान बताया तो कुछ ने BCCI से कार्रवाई करने की मांग की है। 

Tweet
Tweet

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि परवेज़ अगर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उन्हें देश के प्रति सम्मान भी दिखाना चाहिये। 

दूसरी ओर, कुछ लोग उन्हें मुबारकबाद भी दे रहे हैं. अनिकेत बाबूता (@Myself_Abz) ने ट्वीट किया, "जम्मू और कश्मीर परवेज़ रसूल के नाम से ख़ुश हो रहा होगा. हमारे लिए क्या ग़ज़ब दिन है. गणतंत्र दिवस के दिन एक कश्मीरी भारत का सिर ऊँचा करेगा."

Tweet
Tweet

वहीं प्रदीप परिहार (@PardeepParihar) ने ट्वीट किया, "एक और जहां कश्मीर के कुछ युवा पत्थरबाज़ी में व्यस्त हैं, वहीं परवेज़ रसूल हैं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हमें तुम पर गर्व है."

भारत कानपुर टी20 7 विकेट से हारा था और परवेज़ ने अपने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। अब देखना ये है कि BCCI इसे नज़रअंदाज़ करती है या फिर कोई एक्शन लेती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल