1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस विकेट पर शॉट खेलना आसान नहीं था: अश्विन

इस विकेट पर शॉट खेलना आसान नहीं था: अश्विन

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 12:59 pm IST

ग्रोस आईलेट: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि 130 रन पर पांच विकेट खो देने के बावजूद पहली पारी 353 रन पर खत्म करने के बाद उनकी टीम तीसरे टेस्ट मैच के बचे

Saha, Ashwin- India TV Hindi
Saha, Ashwin

ग्रोस आईलेट: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि 130 रन पर पांच विकेट खो देने के बावजूद पहली पारी 353 रन पर खत्म करने के बाद उनकी टीम तीसरे टेस्ट मैच के बचे हुए मुकाबले में भी संघर्ष जारी रखेगी। कल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। अश्विन ने दिन के खेल के बाद कहा, जिस समय हम क्रीज पर उतरे उस समय हमारी टीम की हालत अच्छी नहीं थी और यह बहुत अच्छी पिच नहीं थी। ऐसी पूरी संभावना थी कि आप कभी भी चकमा खा सकते थे या आपके सामने किसी भी समय एक अच्छी गेंद आ सकती है। यहां रन बनाना आसान नहीं था।

शतक बनाने वाले खिलाड़ी ने कहा, इसलिए हमने सोचा कि तेजी से आ रही गेंदों को पूरे जोर से मारे और रन ना भी आ रहे हों तो वहीं बने रहें। साफ तौर पर नतीजे बाद में आए। यह एक अच्छी साझेदारी थी और ईमानदारी से दोनों ने एक दूसरे के साथ का आनंद उठाया। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि उन्हें जमैका टेस्ट से कुछ लय मिली लेकिन टेस्ट क्रिकेट ऐसा ही होता है। हम यह सोचकर या उम्मीद कर यहां नहीं आए कि वह बिल्कुल खराब प्रदर्शन करेंगे। वह भी एक टेस्ट टीम है और उनकी घरेलू स्थितियों में मुश्किल होने वाली थी और हमें इसकी उम्मीद थी। अश्विन ने छठे विकेट के लिए रिद्धिमान साहा के साथ 213 रनों की साझेदारी कर भारत को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाया। यह अश्विन का चौथ शतक था जबकि रिद्धिमान ने अपना पहला शतक ठोका।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।