1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका को बड़ा झटका, खराब फॉर्म के टीम से बाहर किए गए कप्तान दिनेश चांदिमल

श्रीलंका को बड़ा झटका, खराब फॉर्म के टीम से बाहर किए गए कप्तान दिनेश चांदिमल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 07:29 pm IST

श्रीलंका ने कप्तान दिनेश चांदीमल को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गयी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बल्लेबाज को फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू मैचों में खेलने को कहा है। 

Dinesh Chandimal- India TV Hindi
Dinesh Chandimal Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका ने कप्तान दिनेश चांदीमल को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गयी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बल्लेबाज को फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू मैचों में खेलने को कहा है। 

श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 17 सदस्यीय टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर दो टेस्ट की श्रृंखला खेलेगी जो 13 फरवरी से शुरू होगी।

 
चांदीमल ने हाल ही खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में पांच, शून्य, 15 और चार रन बनाये थे। टीम में तीन नये खिलाड़ियों को मौका मिला है जिसमें बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो, तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और बायें हाथ के स्पिनर लसित एंबुल्देनिया शामिल हैं। 

हरफनमौला मिलिंदा सिरिवर्धने की लगभग तीन साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पहला टेस्ट डरबन में जबकि दूसरा टेस्ट पोर्ट एलिजाबेथ में 21 फरवरी से खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल