1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ी, दिनेश चांडीमल चोट की वजह से एशिया कप से बाहर

श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ी, दिनेश चांडीमल चोट की वजह से एशिया कप से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 10, 2018 07:48 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 07:48 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल ने चोट के कारण एशिया कप की टीम से सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया।

दिनेश चांदीमल- India TV Hindi
दिनेश चांदीमल

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल ने चोट के कारण एशिया कप की टीम से सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया जिनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि 28 साल के चांदीमल की अंगुली घरेलू टी20 सीरीज में चोटिल हो गयी थी जिसे ठीक होने के लिए अभी और समय चाहिए। 

बोर्ड ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में शनिवार से शुरू हो रहे छह देशों की एशिया कप टूर्नामेंट में चांदीमल की जगह डिकवेला को टीम में शामिल किया गया। 

टीम: 

एंजेलो मैथ्‍यूज (कप्‍तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला, धनुष्‍का गुणाथिलका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्‍वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्‍मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल