Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल से पहले बांग्लादेश के बारे में दिनेश कार्तिक ने दिया ये बड़ा बयान

फाइनल से पहले बांग्लादेश के बारे में दिनेश कार्तिक ने दिया ये बड़ा बयान

Edited by: India TV Sports Desk Published : Mar 17, 2018 08:13 pm IST, Updated : Mar 17, 2018 08:13 pm IST

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पता है कि एक टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन करना उन्हें टीम से बाहर कर सकता है लेकिन वह इस दवाब की स्थिति में शानदार प्रदर्शन के बूते भुनाना चाहते हैं।

दिनेश कार्तिक - India TV Hindi
दिनेश कार्तिक

कोलंबो: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पता है कि एक टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन करना उन्हें टीम से बाहर कर सकता है लेकिन वह इस दवाब की स्थिति में शानदार प्रदर्शन के बूते भुनाना चाहते हैं। कार्तिक भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से है लेकिन टीम में जगह पक्की करने में सफल नहीं हो सके। उन्हें नियमित खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी मेंही खेलने का मौका मिलता है। 

बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में कल खेले जाने वाले फाइनल से पहले उन्होंने आज यहां कहा,‘‘मैं जिस स्थिति में हूं, मेरे लिए हर टूर्नामेंट जरूरी है। एक टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद मुझे बाहर किया जा सकता है। इसलिए मेरे लिये यह जरूरी है कि हर टूर्नामेंट में अपने खेल के शीर्ष पर रहूं और जितना बेहतर प्रदर्शन संभव हो उतना करूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दबाव( खुद पर) है लेकिन मैं जहां हूं, मुझे दबाव की स्थिति सें निपटने में सक्षम होना चाहिए। इससे पीछे हटने या बहाना बनाने की जगह मुझे इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस टूर्नामेंट में खेल रहा हूं, वो यह टूर्नामेंट हो, आईपीएल या इंग्लैंड के साथ श्रृंखला हो, मेरे लिए हर मैच अहम है।’’ 

भारतीय क्रिकेट में कड़ी प्रतिद्वंद्विता से रू- ब- रू कार्तिक ने कहा कि उन्हें हर मौके का फायदा उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा,‘‘मैं हर मैच में अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूं। अभी मैं विश्व कप जितनी दूर नहीं देख रहा हूं। मेरे लिए अभी हर मैच जरूरी है और मैं सबमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहा हूं।’’ 

बांग्लादेश से होने वाले फाइनल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टीम उनकी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा,‘‘हर किसी को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला है। छठे नंबर तक के बल्लेबाजों को मौका मिला है। टूर्नामेंट हर किसी के लिए अब तक अच्छा रहा है और मुझे लगता है कि हमने ठीक- ठाक प्रदर्शन किया है। फाइनल से पहले टीम ने खामियों को दूर किया है।’’

भारतीय टीम को फाइनल जीतने का दावेदार माना जा रहाहै लेकिन कार्तिक बांग्लादेश को हलके में नहीं ले रहे। उन्होंने कहा,‘‘एक टीम के तौर पर उन्हें संघर्ष करने के लिए जाना जाता है। वे पूरी कोशिश करते है। उनकी टीम को टेस्ट की मान्यता मिले ज्यादा समय नहीं हुआ है और उन्होंने खेल के हर प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर उपमहाद्वीप के हालात में। वे बहुत अच्छी टीम है। हम अपनी तैयारियों और खेल पर ध्यान दे रहे हैं जिससे हमें अब तक अच्छे नतीजे मिले हैं। ’’ 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement