1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार से निराशा हुई, लेकिन हमने अच्छी टक्कर दी: रोहित

हार से निराशा हुई, लेकिन हमने अच्छी टक्कर दी: रोहित

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2017 03:10 pm IST,  Updated : May 12, 2017 03:10 pm IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को भले ही गुरुवार रात को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने भी प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी टक्कर दी।

rohit- India TV Hindi
rohit

मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को भले ही गुरुवार रात को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने भी प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी टक्कर दी। उल्लेखनीय है कि वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को सात रनों से हराकर अपना बदला पूरा किया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे रोहित की कप्तानी वाली टीम निर्धारित 20 ओवरों में हासिल नहीं कर पाई और 223 रन ही बना सकी।

रोहित ने कहा, "मैच हारना निराशाजनक है, लेकिन हमने पंजाब को अच्छी टक्कर दी। जब केरन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए थे, तो मुझे स्थिति संतुलित लग रही थी, लेकिन हार्दिक के आउट होने के बाद खिलाड़ियों के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया।"

कप्तान रोहित ने कहा, "आपको खिलाड़ियों के प्रयास की प्रशंसा करनी चाहिए। यह विकेट नई थी। मैं गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा। इस मैच से ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन हमें आगे के मैचों के लिए सीख मिल गई है। खासकर, इस प्रकार की विकेटों के लिए। पंजाब के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने अच्छी बल्लेबाजी की। हमें एक टीम के तौर पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में आगे बढ़ना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।