1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v IND : तीसरे ODI में वॉर्नर का खेलना संदिग्ध, कप्तान फिंच ने कही ये बड़ी बात

AUS v IND : तीसरे ODI में वॉर्नर का खेलना संदिग्ध, कप्तान फिंच ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 29, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 07:59 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रन बनाए।

AUS v IND : तीसरे ODI में...- India TV Hindi
AUS v IND : तीसरे ODI में वॉर्नर का खेलना संदिग्ध, कप्तान फिंच ने कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY

सिडनी| भारत को दूसरे मैच में 51 रनों से मात देने के बाद आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि उनकी टीम को हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से इस बात को जानने में मदद मिली की सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर किस तरह की गेंदबाजी करनी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रन बनाए।

पांड्या ने पहले मैच के बाद कहा था कि वह गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है लेकिन दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों की पिटाई देखने के बाद कप्तान विराट कोहली ने पांड्या को गेंद थमाई।

AUS v IND : IPL में इस वजह से नहीं चला था स्टीव स्मिथ का बल्ला, अब किया खुलासा

पांड्या ने चार ओवरों में 24 रन देकर शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ का विकेट लिया। मजबूत लक्ष्य को भारत हासिल नहीं कर पाई। विराट ने भी मैच के बाद इस बात को माना कि पांड्या ने आस्ट्रेलिया को गेंदबाजी प्लान दे दिया था।

Video : भारतीय फैन ने मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जानें क्या मिला जवाब

मैच के बाद फिंच ने कहा, "जैसा विराट ने कहा हमें पांड्या की गेंदबाजी से ब्लूप्रिंट मिल गया था। धीमी गति की गेंदों के कारण उन पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था।" फिंच ने टीम के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "यह बल्ले से परेफेक्ट था। आप जब भी 300 से ज्यादा रन बनाते हो यह अच्छा रहता है। दो शानदार जीत से खुश हूं।"

फील्डिंग के दौरान हालांकि ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा। डेविड वार्नर चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। वार्नर को लेकर फिंच ने कहा, "उनको लेकर कोई सूचना नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वह उपलब्ध होंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल