1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ सर ने मुझे तकनीक के बारे में चिंता नहीं करने को कहा: मंदीप

राहुल द्रविड़ सर ने मुझे तकनीक के बारे में चिंता नहीं करने को कहा: मंदीप

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2016 06:49 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 06:49 pm IST

मंदीप ने कहा, यह शानदार था कि उन (द्रविड़) जैसे तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी ने मुझे कहा कि मुझे अपनी तकनीक के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। चार से पांच दिन तक वह नेट में मेरे साथ थे। अगर उन जैसा खिलाड़ी मुझसे कहता है कि तुम्हारी तकनीक अच्छी है

mandeep- India TV Hindi
mandeep

नई दिल्ली: मंदीप सिंह ने कहा कि इंडिया ए टीम में खेलते हुए राहुल द्रविड़ जो टीम के कोच थे, इनसे काफी कुछ सीखने को मिला। आस्ट्रेलिया के ए दौरे पर महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी के बारे में लंबी बात करने के बाद मंदीप सिंह का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

मंदीप ने कहा, यह शानदार था कि उन (द्रविड़) जैसे तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी ने मुझे कहा कि मुझे अपनी तकनीक के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। चार से पांच दिन तक वह नेट में मेरे साथ थे। अगर उन जैसा खिलाड़ी मुझसे कहता है कि तुम्हारी तकनीक अच्छी है और तुम हमेशा की तरह अपनी ट्रेनिंग करते रहो तो इससे आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होती है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है।

मंदीप हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में काफी हताश हो गये थे क्योंकि पांच मैचों की सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का नहीं मिला था जिसमें भारत ने 3.2 से जीत दर्ज की थी।

मंदीप ने कहा, यह थोड़ा निराशाजनक था कि मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। मुझे लगता कि अगर हम सीरीज 3.2 के बजाय 3.0 से जीतते तो मुझे खेलने का मौका मिला होता। उन्होंने मुझे तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना और अब रोहित चोटिल हैं तो उम्मीद है कि मुझे मौका मिलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल