1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुबई टेस्ट: पाक क्रिकेटर अजहर अली ने सेंचुरी लगाकर बनाया रिकॉर्ड

दुबई टेस्ट: पाक क्रिकेटर अजहर अली ने सेंचुरी लगाकर बनाया रिकॉर्ड

 Written By: IANS
 Published : Oct 14, 2016 05:26 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 05:27 pm IST

अजहर अली (नॉटआउट 146) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार की समाप्ति तक वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। यह पाकिस्तान का 400वां टेस्ट मैच भी है।

Azhar Ali (AP File Photo)- India TV Hindi
Azhar Ali (AP File Photo)

दुबई: अजहर अली (नॉटआउट 146) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार की समाप्ति तक वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। यह पाकिस्तान का 400वां टेस्ट मैच भी है। दिन का खेल खत्म होने तक अजहर के साथ असद शफीक 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह मैच डे-नाइट फॉर्मैट में गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा इंटरनेशनल टेस्ट मैच है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पिछले साल नवंबर में पहला दिन-रात्रि टेस्ट मैच ऐडिलेड में खेला गया था। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजहर ने अभी तक अपनी पारी में 268 गेंदें खेली और 14 चौके लगाए हैं। इसके साथ ही अजहर डे-नाइट टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। अजहर और उनके जोड़ीदार समी असलम (90) ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 215 रनों की विशाल साझेदारी की। यह साझेदारी दुबई में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

इसके साथ ही पिछले 50 वर्षों में पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रनों से ज्यादा की यह दूसरी साझेदारी है। रोस्टन चेस ने असलम को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 212 गेंदें खेलते हुए 9 चौके लगाए। वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरे मैच में बेअसर साबित हुए और अजहर एवं असलम को उन्हें खेलने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल