1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस वजह से पीएसएल से बाहर हुए शाहिद अफरीदी

इस वजह से पीएसएल से बाहर हुए शाहिद अफरीदी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2021 11:15 pm IST,  Updated : May 24, 2021 11:15 pm IST

अफरीदी ने बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मुझे आराम की सलाह दी गयी है और मैं अपनी टीम मुल्तान सुल्तांस के साथ नहीं जा सकता।’’ 

Due to this, Shahid Afridi is out of PSL- India TV Hindi
Due to this, Shahid Afridi is out of PSL Image Source : GETTY IMAGES

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को कहा कि स्टार ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी पीठ की चोट के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेल पायेंगे। 

पाकिस्तान की प्रीमियर घरेलू ट्वेंटी20 लीग अगले महीने अबुधाबी में बहाल होगी जिसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था क्योंकि छह फ्रेंचाइजी में कई खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे। 

अफरीदी ने कराची में लीग के पांच में से चार मैचों में मुल्तान सुल्तांस का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें उन्होंने दो पारियों में महज तीन रन बनाये थे और 15 ओवर में दो विकेट चटकाये थे। 

उन्हें कराची में ट्रेनिंग के दौरान पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ। डॉक्टर ने जांच के बाद पूरी तरह आराम करने को कहा। 

अफरीदी ने बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मुझे आराम की सलाह दी गयी है और मैं अपनी टीम मुल्तान सुल्तांस के साथ नहीं जा सकता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल