1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दलीप ट्रॉफी: BCCI ने निलंबित खिलाड़ी अभिषेक गुत्ता का किया चयन, डोप उल्लंघन के हैं दोषी

दलीप ट्रॉफी: BCCI ने निलंबित खिलाड़ी अभिषेक गुत्ता का किया चयन, डोप उल्लंघन के हैं दोषी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2018 10:34 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 10:34 pm IST

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होना है। 

बीसीसीआई- India TV Hindi
बीसीसीआई

बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन कर दिया है और इसमें जो सबसे खास बात देखने को मिली है वो ये है कि बीसीसीआई ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता को भी टीम में शामिल किया है। अभिषेक गुप्ता को भारत रेड टीम में शामिल किया गया है। अभिषेक डोप उल्लंघन मामले में 14 सितंबर तक निलंबित हैं। दलीप ट्रॉफी का आयोजन 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होना है। 

जून में 27 साल के इस खिलाड़ी को डोपिंग नियमों को लेकर ‘‘लापरवाही’’ बरतने पर आठ महीने के लिए निलंबित किया गया था। गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 14 सितंबर तक प्रभावी है। 

बीसीसीआई ने जून में कहा था कि गुप्ता ने गलती से ऐसे प्रतिबंधित पदार्थ (टरबुटालाइन) का सेवन कर लिया था जो आम तौर पर सर्दी-जुकाम की दवा में पाया जाता है।

चयनकर्ताओं ने कोलकाता में दलीप ट्रॉफी की टीमों का चयन किया जिसमें फैज फजल को भारत ब्ल्यू, अभिनव मुकुंद को भारत रेड और पार्थिव पटेल को भारत ग्रीन का कप्तान बनाया गया है। गुप्ता ने छह प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा छह लिस्ट ए और नौ टी 20 मैच खेले हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल