1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Duleep Trophy: कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के सहारे इंडिया रेड जीत की तरफ

Duleep Trophy: कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के सहारे इंडिया रेड जीत की तरफ

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2016 06:30 am IST,  Updated : Aug 26, 2016 06:30 am IST

युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने यहां प्रथम श्रेणी में पहली बार पांच विकेट लेकर इंडिया रेड को दलीप ट्रॉफी के पहले दिन-रात के मुकाबले में इंडिया ग्रीन के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

duleep trophy- India TV Hindi
duleep trophy

ग्रेटर नोएडा: युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने यहां प्रथम श्रेणी में पहली बार पांच विकेट लेकर इंडिया रेड को दलीप ट्रॉफी के पहले दिन-रात के मुकाबले में इंडिया ग्रीन के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। जीत के लिए 497 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन टीम ने 217 रन पर सात विकेट खो दिए थे।

कल मैच का आखिरी दिन है और इंडिया ग्रीन को जीत के लिए और 280 रन बनाने होंगे। विरोधी टीम के कप्तान सुरेश रैना 35 रन बनाकर क्रीज पर डेटे हुए हैं। रेड टीम ने अपनी दूसरी पारी में 486 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से अनुभव मुकुंद ने सबसे ज्यादा 169 रन और उसके बाद सुदीप चटर्जी ने 114 रन बनाए। हालांकि गुरकीरत सिंह मान की 96 गेंदों पर 82 रन की पारी की बदौलत टीम 500 के स्कोर के करीब पहुंची।

मैच की तीसरी शाम निश्चित तौर पर कुलदीप के नाम रही जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने 13 ओवर में 55 रन देकर पांच विकेट झटके। पहले विकेट के लिए रॉबिन उथप्पा के साथ 66 रनांे की साझेदारी करने वाले इंडिया ग्रीन के ओपनर जलज सक्सेना :26: ईश्वर पांडे की गंंेद पर प्लेड ऑन हो गए। उथप्पा ने 66 गेंदों पर 72 रन की अपनी पारी में दस चौके लगाए और एक छक्का जड़ा। उथप्पा ने पार्थिव पटेल :21: के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल