1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे के लिये ब्रावो, पोलार्ड और नारेन का नाम विंडीज क्रिकेटरों की सूची से नदारद

वनडे के लिये ब्रावो, पोलार्ड और नारेन का नाम विंडीज क्रिकेटरों की सूची से नदारद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2018 10:48 am IST,  Updated : Oct 08, 2018 10:48 am IST

 वेस्टइंडीज ने 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिये संभावित खिलाड़ियों के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ड्वेन ब्रावो और सुनील...- India TV Hindi
ड्वेन ब्रावो और सुनील नारेन Image Source : GETTY IMAGES

किंग्स्टन: टी20 क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारेन के भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में नहीं खेलने की संभावना है क्योंकि भारतीय वीजा हासिल करने के लिये तैयार की गयी बोर्ड की 25 खिलाड़ियों की सूची में उनके नाम नदारद हैं। न्यूजडे डाट को डाट टीटी के अनुसार,‘‘ड्वेन ब्रावो के भारत जाने वाली टी20 टीम में भी चुने जाने की संभावना नहीं दिखती है क्योंकि क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने भारत का वीजा हासिल करने के लिये जिन खिलाड़ियों से संपर्क किया है, उसमें वो शामिल नहीं है जबकि उन्होंने त्रिनबागो नाइटराइडर्स की अगुवाई करते हुए उसे हाल में कैरेबियाई प्रीमियर लीग खिताब दिलाया था।’’

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जानी ग्रेव ने कहा,‘‘क्रिकेट परिचालन विभाग के जरिये चयनकर्ताओं ने भारत के लिये वीजा हासिल करने के मद्देनजर 25 खिलाड़ियों को चुना है।’’ 

हालांकि वेस्टइंडीज टीम की घोषणा अभी की जानी है लेकिन क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिये संभावित खिलाड़ियों के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खिलाड़ियों के चयन के लिये तीन अक्टूबर से शुरू हुई घरेलू वेस्टइंडीज सुपर 50 (राष्ट्रीय एक दिवसीय प्रतियोगिता) में प्रदर्शन अहम होगा। ग्रेव ने कहा,‘‘सुपर 50 से पहले वनडे टीम के लिये लंबी सूची चुनने का कारण यही है कि खिलाड़ी 10 अक्टूबर को भारत के लिये रवाना होंगे और 12 अक्टूबर तक पहुंचेंगे। पहले वनडे से पूर्व गुवाहाटी में एक शिविर भी आयोजित होगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ब्रावो का मुद्दा यह है कि वह आंद्रे रसेल, पोलार्ड, कार्लोस ब्रेथवेट, रोवमैन पावेल के साथ ऑलराउंडर स्थान के लिये खेल रहा है जिन्होंने सीपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिये चयनकर्ताओं के पास चुनने के लिये काफी विकल्प होंगे। लेकिन अगर वह सुपर 50 में अच्छा खेलता है तो उसके लिये दरवाजे खुले रहेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल