1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T-20 के नये नियम, 5 बॉल का ओवर, 10 ओवर तक एक छोर से गेंदबाज़ी!

T-20 के नये नियम, 5 बॉल का ओवर, 10 ओवर तक एक छोर से गेंदबाज़ी!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 08, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 03:23 pm IST

टी-20 क्रिकेट आज क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय प्रारुप बन चुका है. इंडिया में जहां IPL लोकप्रियता के सिखर पर है वहीं दूसरे देश भी इसी तरह की लीग करवा रहे हैं.

T-20- India TV Hindi
T-20

टी-20 क्रिकेट आज क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय प्रारुप बन चुका है. इंडिया में जहां IPL लोकप्रियता के सिखर पर है वहीं दूसरे देश भी इसी तरह की लीग करवा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में बिगबेश, पाकिस्तान (दुबई) में पाकिस्तान सुपर लीग आदि प्रतियोगिता दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही हैं. इंग्लैंड में 2020 से नयी टी-20 प्रतियोगिता शुरु होने जा रही है और इसके लिए अजीब-ओ-ग़रीब क़िस्म के सुझाव आ रहे हैं.

इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार टी-20 मैच जल्द ख़त्म कराने के लिए बातचीत चल रही है और उसी में कुछ सुझाव दिए गए हैं.  ECB पर टी-20 मैच ढाई घंटे में ख़त्म कराने का दबाव है. इस समय टी-20 मैच चार घंटे में ख़त्म होते हैं. ECB पर उसके टीवी पार्टनर बीबीसी का भी दबाव है क्योंकि उसे (बीबीसी) अपने कार्यक्रमों को भी समय देना होता है.

सुझाव ये है कि छह गेंदों के ओवर के बजाय पांच गेंदों का ओवर किया जाए. इसके अलावा, हर ओवर के बाद छोर बदलने के बजाय सिर्फ़ एक बार ही छोर बदला जाय यानी दस ओवर के बाद ही छोर बदला जाए.

ECB का कहना है कि युवा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए प्रतियोगिता को लेकर बैठकों के दौर चल रहे हैं. हालंकि ECB के प्रवक्ता ने कहा है कि इस तरह की कोई बात टी-20 एजेंडे में नही है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल