1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार के साथ संपर्क में है ईसीबी

क्रिकेट की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार के साथ संपर्क में है ईसीबी

 Edited By: IANS
 Published : May 11, 2020 11:35 am IST,  Updated : May 11, 2020 11:35 am IST

कोरोनावायरस महामारी के कारण इंग्लैंड में मार्च के मध्य से ही क्रिकेट गतिविधियां स्थगित है।

Cricket,England, Covid, Coronavirus, ECB, - India TV Hindi
ECB Image Source : ECB

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के दौरान क्रिकेट की सुरक्षित वापसी के लिए वह सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। कोरोनावायरस महामारी के कारण इंग्लैंड में मार्च के मध्य से ही क्रिकेट गतिविधियां स्थगित है। ईसीबी पहले ही कह चुका है कि देश में क्रिकेट गतिविधियां एक जुलाई तक स्थगित रहेंगी।

ईसीबी ने एक बयान में कहा, "ईसीबी संकट के अगले चरणों से संबंधित सरकार की घोषणा से अवगत है और हम उनकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे। वर्तमान में सभी तरह की मनोरंजक क्रिकेट निलंबित करने की हमारी सिफारिश बनी हुई है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस सीजन में उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स में क्रिकेट देखने को मिलेगा।"'

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकउल्लाह पर लगया बैन, जानिए क्या है वजह

बोर्ड ने कहा, " हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि कब और कैसे खेल को फिर से शुरू करना सुरक्षित रहेगा। हम आगे के लिए अपनी योजनाओं को साझा करने के लिए उत्साहित हैं।"

कोरोनावायरस महामारी के कारण इंग्लैंड में अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल