1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बतौर मेज़बान पहले दिन/रात्रि टेस्ट मैच के लिए ईडन गार्डन्स प्रबल दावेदार

बतौर मेज़बान पहले दिन/रात्रि टेस्ट मैच के लिए ईडन गार्डन्स प्रबल दावेदार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 01:36 pm IST

कोलकाता: ईडन गार्डन्स का एतिहासिक मैदान न्यूजीलैंड के खिलाफ देश में पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट की मेजबानी का प्रबल दावेदार है लेकिन बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यह

eden-gardens- India TV Hindi
eden-gardens

कोलकाता: ईडन गार्डन्स का एतिहासिक मैदान न्यूजीलैंड के खिलाफ देश में पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट की मेजबानी का प्रबल दावेदार है लेकिन बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यह 18 जून से होने वाले गुलाबी गेंद के प्रयोग पर निर्भर करेगा। गांगुली ने कुछ भी खुलासा नहीं करते हुए पीटीआई से कहा, कि अब तक किसी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी दलीप ट्राफी की सफलता पर निर्भर करेगी। हम प्रयोग के तौर पर 18 से 21 जून तक गुलाबी कूकाबूरा गेंद से देश के पहले चार दिवसीय रात्रि मैच कैब सुपर लीग फाइनल का आयोजन कर रहे हैं। हम देखेंगे कि यह प्रयोग कैसा रहता है।

मेज़बानी पर 24 जून को होगा फ़ैसला

बीसीसीआई के एक प्रभावी अधिकारी ने हालांकि कहा कि अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच होता है तो पूरी संभावना है कि यह ईडन गार्डन्स पर ही होगा। सूत्र ने कहा, यह फैसला 24 जून को बीसीसीआई की कार्य समिति की बैठक में किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि मैच की मेजबानी ईडन को मिलेगी। साथ ही हमें दिन-रात्रि मैच के प्रयोग पर कैब का जवाब भी मिलेगा। ईडन को मेजबानी मिलने की संभावना काफी अच्छी है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाकी दो टेस्ट स्थल इंदौर और कानपुर हैं।

गेंद साफ दिखे इसके लिए अधिक घास छोड़ी जाएगी

कानपुर की फ्लडलाइट को लेकर समस्या रही है जबकि इतने बड़े मैच के लिए इंदौर शायद सर्वश्रेष्ठ स्थल नहीं हो। कैब ने अगले हफ्ते होने वाले सुपर लीग फाइनल के लिए एक दर्जन गुलाबी कूकाबूरा गेंद मंगवा ली हैं। इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। कैब सचिव अविषेक डालमिया ने कहा, गेंद साफ दिखे इसके लिए अधिक घास रखेंगे। आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर भी आ रहे हैं। यह सब इस पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई इसे कैसे देखता है, यह कितना सफल रहता है। यह आगे बढ़ने का तरीका है। हम पहली बार किसी चीज को आजमा रहे हैं। विरासत हमारे साथ है। हम फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों को दो-दो गेंद दैंगे जो फाइनल से पहले दो दिन अभ्यास करेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल