1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v AUS : मैक्सवेल ने अपने नाम किया वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड

ENG v AUS : मैक्सवेल ने अपने नाम किया वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2020 08:55 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 08:55 am IST

मैक्सवेल और कैरी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में तीन विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

ENG v AUS : मैक्सवेल ने अपने...- India TV Hindi
ENG v AUS : मैक्सवेल ने अपने नाम किया वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड  Image Source : GETTY

ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में तीन विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

मैक्सवेल को उनकी 108 रन की विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मैक्सवेल ने महज 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और ये उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। इस दौरान मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। मैक्सवेल ने सबसे कम गेंद खेलते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर को 92 गेंद से पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने 2440 गेंद पर वनडे में 3 हजार रन के आंकड़े को छुआ। इसी के साथ वनडे में 3000 रन पूरे करने वाले मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के 23वें खिलाड़ी बन गए।

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान कुल 7 छक्के लगाए और इसी के साथ वो वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले रिकी पोंटिंग (162), एडम गिलक्रिस्ट (149), शेन वॉटसन (131), एरॉन फिंच (120), एंड्रयू साइमंड्स (103) ने ये कारनामा किया था।

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (112) के शानदार शतक और सैम बिलिंग्स (57) तथा क्रिस वोक्स (नाबाद 53) के अर्धशतकों से निर्णायक मुकाबले में 50 ओवर में सात विकेट पर 302 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की 108 रन और एलेक्स कैरी के 106 रन की पारी की बदौलत 3 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल