1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs WI : टेस्ट क्रिकेट में करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने रच डाला इतिहास

ENG vs WI : टेस्ट क्रिकेट में करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने रच डाला इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 05:28 pm IST

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में निचले क्रम पर खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। 

ENG vs WI : टेस्ट क्रिकेट में...- India TV Hindi
ENG vs WI : टेस्ट क्रिकेट में करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने रच डाला इतिहास Image Source : GETTY

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में निचले क्रम पर खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने महज 33 गेंदों मे अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला। ये ब्रॉड के टेस्ट करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। यही नहीं, इग्लैंड की ओर से ये संयुक्त रुप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत के खिलाफ 1981-82 में खेले गए टेस्ट में महज 28 गेंदों मे अर्धशतक जड़ा था।टेस्ट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बॉथम के नाम ही है। इसके बाद ऐलन लैंब और एड्रयू फ्लिंटाफ का नंबर आता है जिन्होंने 33-33 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 45 गेंदों में 62 रन बनाकर रोस्टन चेज का शिकार बने। ब्रॉड ने साल 2017 के बाद से पहली बार 40 से ज्यादा स्कोर बनाया है। ब्रॉड के टेस्ट करियर की बात करें तो, वह 140 टेस्ट मैचों में 3284 रन बना चुके हैं जिसमें 1 शतक भी शामिल हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल