1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs SL, 1st Test : लाहिरू तिरिमाने की शतकीय पारी से इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने की दमदार वापसी

Eng vs SL, 1st Test : लाहिरू तिरिमाने की शतकीय पारी से इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने की दमदार वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 02:50 pm IST

श्रीलंका ने पहली पारी में 135 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 421 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

England vs Sri Lanka, cricket, sports, Test, Lahiru Thirimanne- India TV Hindi
Lahiru Thirimanne Image Source : GETTY

लाहिरू तिरिमाने के आठ सालों में उनके पहले शकत के बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 242 रन बनाये। तिरिमाने ने 251 गेंदों का सामना करके 12 चौकों की मदद से 111 रन बनाये। उनकी इस पारी से श्रीलंका अब इंग्लैंड से केवल 44 रन पीछे रह गया है।

श्रीलंका ने पहली पारी में 135 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 421 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। सैम कुरेन (37 रन देकर दो विकेट) ने तिरिमाने को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलायी।

लंच के समय एंजेलो मैथ्यूज 30 और कार्यवाहक कप्तान दिनेश चंदीमल 20 रन पर खेल रहे थे। मैथ्यूज को 11 रन के निजी योग पर जीवनदान भी मिला।

अगर नियमित कप्तान दिमुथ करुणारत्ने चोटिल होने के कारण बाहर नहीं होते तो तिरिमाने को मौका नहीं मिलता। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने अपना पहला सैकड़ा आठ साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर बनाया था।

श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने कल के अविजित बल्लेबाज लेसिथ इम्बुलडेनिया (शून्य) को दूसरे ओवर में ही आउट कर दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल