1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs SL : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने आसानी से हासिल की जीत

Eng vs SL : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने आसानी से हासिल की जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 11:58 am IST,  Updated : Jan 18, 2021 11:58 am IST

ग्लैंड को जीत के लिए महज 74 रन बनाने थे। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Joe Root England - India TV Hindi
Joe Root England  Image Source : GETTY

गॉल| इंग्लैंड ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को जीत के लिए महज 74 रन बनाने थे। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट चौथे दिन ही खो दिए थे। पांचवें दिन मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 38 रनों के साथ शुरुआत की और कोई और विकेट न खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

जॉनी बेयरस्टो 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ डैन लॉरेंस ने 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। बेयरस्टो ने 65 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। लॉरेंस ने अपनी नाबाद पारी में 52 गेंदें खेलीं। उन्होंने एक भी चौका नहीं मारा।

श्रीलंका अपनी पहली पारी में 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने फिर कप्तान जोए रूट के 228 और लॉरेंस के 73 रनों के दम पर पहली पारी में 421 रन बना 286 रनों की बढ़त ले ली थी।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : 1 ओवर के भीतर लाबुशेन और वेड का विकेट लेकर सिराज ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, देखें Video

दूसरी पारी में श्रीलंका ने अच्छा तो किया था लेकिन पहली पारी के कम स्कोर के कारण मिली बढ़त के चलते वह इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं रख पाई। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 359 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : शार्दुल ने घातक बाउंसर से ऑस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस की पारी का किया अंत, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल