1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4th टेस्ट, डे1, लंच: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, 117 पर 1 विकेट

4th टेस्ट, डे1, लंच: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, 117 पर 1 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2016 11:48 am IST,  Updated : Dec 08, 2016 12:44 pm IST

मुंबई: इंग्लैंड ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच में पहले दिन भोजनकाल तक एक विकेट खोकर रन बना लिए। इस समय अपना पहला टेस्ट खेल रहे जेनिंग्स (65) और जो रुट (5) क्रीज़

Keaton jennings- India TV Hindi
Keaton jennings

मुंबई: इंग्लैंड ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच में पहले दिन भोजनकाल तक एक विकेट खोकर   रन बना लिए। इस समय अपना पहला टेस्ट खेल रहे जेनिंग्स (65) और जो रुट (5) क्रीज़ पर हैं।

सुबह टॉस जीतकर कप्तान कुक ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया जो सही साबित भी हुआ। कुक ने जेनिंग्स के साथ मिलकर ठोस शुरुआत की और संयम से खेलते हुए पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। कुक बहुत अच्छे फ़ार्म में दिख रहे थे तभी जडेजा की एक बॉल को आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में स्टंप हो गए। वह अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। 

60 गेंदों में पांच चौके लगाने वाले कुक इस मैच में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

जडेजा के विकेट लेने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विकेट लेने के लिए अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी उन्हें सफलता नहीं दिला पाया। कप्तान ने इसके बाद जडेजा को गेंद थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया और अपने पहले ही ओवर में कुक का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

पदार्पण मैच खेल रहे जेनिंग्स ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कई अच्छे शॉट्स लगाए। कुक और जेनिंग्स ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और अश्विन सहित सभी गेंदबाजों को निशाना बनाया।

​भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। लोकेश राहुल की चोट के बाद वापसी हुई है। वहीं अजिंक्य रहाणे की उंगली में चोट की वजह से वह यह मैच नहीं खेल रहे हैं। करुण नायर टीम में बने हुए हैं। घुटने में चोट के कारण मोहम्मद समी को भी बाहर बैठना पड़ा है। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में बदलाव किया है। चोटिल हसीब हमीद की जगह केटन जेनिंग्स को टीम में शामिल किया गया है। जेनिंग्स का यह पदार्पण मैच है। गारेथ बैटी की जगह जैक बाल को भी टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है। स्टुअर्ट ब्रॉड इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन, पार्थिव पटेल, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, करूण नायर, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार। 

इंग्लैंड: एलेस्टेयर कुक (कप्तान), कीटन जेनिंग्स, मोईन अली, जानी बेयरस्टा, जैक बाल, जोस बटलर,  आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जैम्स एंडरसन। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।