1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकदिवसीय, टी-20 श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

एकदिवसीय, टी-20 श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

 Written By: IANS
 Published : Dec 07, 2016 07:38 am IST,  Updated : Dec 07, 2016 07:38 am IST

लंदन: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रंखला के लिए मंगलवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए इयोन मोर्गन

Eoin morgan- India TV Hindi
Eoin morgan

लंदन: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रंखला के लिए मंगलवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए इयोन मोर्गन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी वेबसाइट से इस बात की जानकारी दी है। 

मोर्गन के अलावा एलेक्स हेल्स की भी टीम में वापसी हुई है। यह दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के घरेलू सत्र की समाप्ति के बाद टीम से जुड़ रहे हैं। मोर्गन ने इससे पहले बांग्लादेश दौर पर सुरक्षा कारणों से जाने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश दौर पर आराम दिए जाने के बाद चयनकर्ताओं ने जोए रूट को एक बार फिर टीम में शामिल किया है। 

बेन डकेट, स्टीवन फिन और जेम्स विंसे टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। 

पहला एकदिवसीय मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। वहीं पहला टी-20 मैच 26 जनवरी को कानपुर में खेला जाएगा। 

एकदिवसीय: इयोन मोर्गन (कप्तान),जोए रूट, मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियान डॉसन, एलेक्स हेल्स, लिएम प्लांकट, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स। 

टी-20: इयोन मोर्गन (कप्तान),मोइन अली, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स,लियाम डॉसन, क्रिस जोर्डन, टायमल मिल्स,एलेक्स हेल्स, लिएम प्लांकट, आदिल राशिद,,जोए रूट, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, जोस बटलर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।