1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज हुआ वनडे सीरीज से बाहर

हार के बाद इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज हुआ वनडे सीरीज से बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 05:08 pm IST

भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

लंदन: इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा कि हेल्स के मांसपेशियों में खिंचाव है और अब वह सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा था कि हेल्स की फिटनेस को मैच दर मैच के हिसाब से मॉनिटर किया जाएगा। उन्हें पहले मैच में भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। 

स्कैन से पता चला है कि हेल्स के मांसपेशियों में खिंचाव है और अब वह तीन से चार हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 147 रन की पारी खेली थी।

इंग्लैंड ने हेल्स के कवर के तौर पर डेविड मलान को टीम में शामिल किया है और अब वह पूरी सीरीज तक टीम के साथ बने रहेंगे।

भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है और वह शनिवार को दूसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल