1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम को त्रिकोणीय सीरीज में मिली दूसरी हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच

भारतीय महिला टीम को त्रिकोणीय सीरीज में मिली दूसरी हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 01:12 pm IST

नताली स्किवेर के शानदार अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे टी20 मैच में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया।

भारतीय महिला टीम को...- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम को त्रिकोणीय सीरीज में मिली दूसरी हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच Image Source : BCCI WOMEN

मेलबर्न| इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में जारी त्रिकोणीय टी2- सीरीज में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए आन्या श्रुबसोल (31-3) के नेतृत्व में अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को 20 ओवरों में छह विकेट पर 123 रनों पर सीमित किया और फिर 18.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की ओर से नताली शीवर ने 38 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। फ्रान विल्सन 20 रन पर नाबाद रहीं। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले, भारतीय टीम 123 रन ही बना सकी। उसकी ओर से स्मृति मंधाना ने 45 रनों की पारी खेली जबकि जेमिमा रोड्रिग्वेज ने 23 और कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से श्रुबसोल के अलावा कैथरीन ब्रंट ने दो विकेट लिए। इस टूर्नामेंट में भारत की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। अपने पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराने वाली भारतीय टीम इससे पहले आस्ट्रेलिया से भी चार विकेट से हारी थी।

भारत को अब अपना अंतिम लीग मैच में आठ फरवरी को खेलना है। ऑस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इसकी तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल