1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिस्टल ODI: राशिद ने किया कमाल, इंग्लैंड ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया

ब्रिस्टल ODI: राशिद ने किया कमाल, इंग्लैंड ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2017 05:04 pm IST,  Updated : May 06, 2017 05:04 pm IST

मैन ऑफ द मैच लेग स्पिनर आदिल राशिद (27-5) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद एलेक्स हेल्स (55) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने आयरलैंड को 2 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया।

Adil Rashid | Getty Images- India TV Hindi
Adil Rashid | Getty Images

ब्रिस्टल: मैन ऑफ द मैच लेग स्पिनर आदिल राशिद (27-5) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद एलेक्स हेल्स (55) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने आयरलैंड को 2 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने काउंटी ग्राउंड पर पहले गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड को 33 ओवरों में 126 रनों पर ही ढेर कर दिया और मामूली लक्ष्य को 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हालांकि छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में जेसन रॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन फिर हेल्स और जोए रूट (49 नॉटआउट) ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। पीटर चेस ने 12वें ओवर में 78 के कुल स्कोर पर हेल्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हेल्स ने अपनी पारी में 39 गेंदे खेलीं और 10 चौके लगाए। कप्तान इयोन मोर्गन 10 रनों का ही योगदान दे सके और 99 के कुल स्कोर पर आउट हुए। रूट ने जॉनी बेयर्सटो (10 नॉटआउट) के साथ मिलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। आयरलैंड के लिए तीनों विकेट चेस ने लिए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड को उसकी एड जोयस (23), पॉल स्टर्लिंग (20) की सलामी जोड़ी ने 5.4 ओवर में 40 रन जोड़ते हुए शुरुआत तो अच्छी दी लेकिन इन दोनों के जाने के बाद आयरलैंड की टीम लड़खड़ा गई। यह दोनों 46 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान पीटर पोर्टरफील्ड (13) और एंडी बालबिरनी (30) ने टीम का स्कोर 81 तक पहुंचा कर उसे कुछ राहत दी लेकिन इसी स्कोर पर बालबिरनी पवेलियन लौट गए। 90 के कुल स्कोर पर पीटर भी आउट हो गए।

इसके बाद राशिद ने अपना कहर बरपाया और आयरलैंड के निचले क्रम को पूरी तरह से धवस्त कर मामूली से स्कोर पर समेट दिया। राशिद के अलावा रूट ने 2 विकेट लिए। वहीं डेविड विले, मार्क वुड, जैक बॉल को एक-एक सफलता मिलीं। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल