1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SA : दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

ENG vs SA : दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

 Edited By: IANS
 Published : Jan 07, 2020 10:11 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 10:11 pm IST

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 189 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

Ben stokes, England, south africa, Eng vs SA, 2nd Test, Test match- India TV Hindi
England vs south africa Image Source : AP

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 189 रन हरा दिया। इसके साथ इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट मैच 107 रन से जीता था। इस मैदान पर इंग्लैंड की 63 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर पिछली बार 1957 में जीती थी।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 269 रन का स्कोर बनाया और उसने साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट करके 46 रनों की बढ़त हासिल की। मेहमान इंग्लैंड ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 391 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 438 रन का लक्ष्य रख दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 248 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए उसकी दूसरी पारी में अपना डेब्यू मैच खेल रहे पीटर मलान ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं, डीन एल्गर ने 34, जुबैर हमजा ने 18, कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 19, रासी वान डर डुसेन ने 17 और अपना आखिरी मैच खेलने वाले वर्नोन फिलेंडर ने आठ रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने तीन और जेम्स एंडरसन तथा जोए डेनले ने दो-दो जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनीक बेस और सैम कुरेन ने एक-एक विकेट लिया।

मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। स्टोक्स ने पहली पारी में 47 और दूसरी पारी में 72 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने मैच में पांच कैच भी पकड़े और तीन विकेट भी अपने नाम किए।

दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 16 जनवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल