1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंटिगा ODI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में निर्णायक बढ़त

एंटिगा ODI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में निर्णायक बढ़त

 Written By: IANS
 Published : Mar 06, 2017 06:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 06:04 pm IST

इंग्लैंड ने सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

Joe Root | AP Photo- India TV Hindi
Joe Root | AP Photo

एंटिगा: इंग्लैंड ने सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसन मोहम्मद के 73 गेंदों में 50 रनों की मदद से 47.5 ओवरों में 225 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने जो रूट (90 नॉटआउट), क्रिस वोक्स (68 नॉटआउट) और जेसन रॉय के 52 रनों की मदद से यह लक्ष्य 48.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

​खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। पारी की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को शेनन गैब्रियल ने चलता किया। रूट और रॉय ने मेहमानों को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। रॉय को एशले नर्स ने 87 के कुल स्कोर पर अपना शिकार बनाया। यहां से वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर चार विकेट लेकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। इंग्लैंड का स्कोर एक समय 124 रनों पर 6 विकेट था। कप्तान इयोन मोर्गन (7), बेन स्टोक्स (1), जोस बटलर (0) और मोइन अली (3) पवेलियन लौट चुके थे। दूसरे छोर पर खड़े रूट ने वोक्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। रूट ने अपनी पारी में 127 गेंदें खेलीं और सिर्फ 3 चौके लगाए।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरे मेजबानों की शुरुआत खराब रही और 11 के कुल योग पर इविन लुइस (8) पवेलियन लौट गए। केरन पावेल (9) को स्टीवन फिन ने 21 के कुल योग पर आउट किया। शाई होप (16) भी 46 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। यहां से मोहम्मद ने क्रेग ब्रेथवेट (42) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 118 के कुल स्कोर पर ब्रेथवेट आउट हुए। उनके जाने के बाद जॉनथन कार्टर ने 39 रनों की पारी खेल टीम को बचाया। कार्टर और मोहम्मद के जाने के बाद वेस्टइंडीज टीम बिखर गई। अंत में कार्लोस ब्रेथवेट ने 23 रनों की अहम पारी खेल कर टीम को 200 रन का आंकड़ा पार कराया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।