1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित पहला वनडे 44 रन से जीता

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित पहला वनडे 44 रन से जीता

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 01:44 pm IST

साउथम्पटन: इंग्लैंड ने जेसन रॉय की तेजी से खेल गयी पारी की बदौलत यहां पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 44 रन से जीत

Joe Root - India TV Hindi
Joe Root

साउथम्पटन: इंग्लैंड ने जेसन रॉय की तेजी से खेल गयी पारी की बदौलत यहां पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 44 रन से जीत दर्ज की। सर्रे के सलामी बल्लेबाज रॉय ने तेजी से 65 रन जोड़े जिससे इंग्लैंड कल जीत के शुरूआती 261 रन के लक्ष्य की ओर बढ़ा। लेकिन बारिश के कारण तीसरी और अंतिम बाधा के बाद अपांयरों ने इस दिन-रात्रि मुकाबले को आगे नहीं खेलने का फैसला किया और तब इंग्लैंड को जीत के लिये 34.3 ओवर में 151 रन चाहिए थे और उसने इतने ओवर में 194 रन बना लिये थे।

रॉय और जो रूट (61) के साथ दूसरे विकेट के लिये 14 ओवर में 89 रन की भागीदारी निभाकर इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचाया। रॉय ने 56 गेंद में छह चौके और एक छक्के से 65 रन बनाये जबकि रूट ने 72 गेंद का सामना कर अपनी पारी में छह चौके जड़े। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन नाबाद 33 और बेन स्टोक्स नाबाद 15 रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले पाकिस्तान ने टास जीतकर छह विकेट पर 260 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान अजहर अली 82 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सरफराज अहमद ने 55 और बाबर आजम ने 40 रन बनाये। पाकिस्तानी टीम 35 ओवर के बाद 173 रन पर तीन विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन तभी उसने अजहर का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बारिश से खेल रूक गया और उनकी रन बनाने की लय टूट गयी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल