1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर श्रृंखला में बराबरी की

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर श्रृंखला में बराबरी की

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2015 01:00 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 01:03 pm IST

अबुधाबी: इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान को 95 रन से हराकर श्रृंखला में एक-एक से बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के पहले

इंग्लैंड ने पाकिस्तान...- India TV Hindi
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर श्रृंखला में बराबरी की

अबुधाबी: इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान को 95 रन से हराकर श्रृंखला में एक-एक से बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के पहले शतक की मदद से पांच विकेट पर 283 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खेलने उतरे पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह चरमरा गया और पूरी टीम 46वें ओवर में महज 188 रन के कुल स्कोर पर पैवेलियन लौट गयी।

पाकिस्तान ने पहले दो विकेट महज दस रन पर गंवा दिया और उसके बाद पूरी टीम इन शुरआती झटकों से उबर नहीं सकी। पहले मैच में शतक जड़ने वाले मोहम्मद हफीज बिना अपना खाता खोले चलते बने।

इंग्लैंड के बायें हाथ के गेंदबाज डेविड विले ने बाबर आजम और हफीज को सस्ते में चलता किया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25 रन पर तीन विकेट लिये। क्रिस वोक्स ने उनका बखूबी साथ दिया और पाक बल्लेबाजों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट चटकाये।

पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी क्रम में सातवें नंबर पर खेलने वाले सरफराज अहमद ने सर्वाधिक 64 रन का योगदान किया। उन्हें वोक्स ने अपना चौथा शिकार बनाया।

इंग्लैंड की ओर से हेल्स ने 109 रन बनाये। जेसन रॉय ने 54 और जो रूट ने 63 रन का योगदान किया। पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज ने 43 रन देकर तीन विकेट झटके।

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को खेले गये पहले एकदिवसीय मैच को छह विकेट से जीत लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल