1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेसन रॉय और खुद की चोट को लेकर कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, बोले- अगले 24-48 घंटे अहम

जेसन रॉय और खुद की चोट को लेकर कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, बोले- अगले 24-48 घंटे अहम

 Reported By: IANS
 Published : Jun 14, 2019 11:19 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 11:19 pm IST

मोर्गन और रॉय दोनों पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी के दौरान चोटों के कारण मैदान छोड़ गए थे। रॉय आठवें ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए थे जबकि मोर्गन ने 40वें ओवर में मैदान छोड़ा। 

जेसन रॉय और खुद की चोट को लेकर कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, बोले- अगले 24-48 घंटे अहम- India TV Hindi
जेसन रॉय और खुद की चोट को लेकर कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, बोले- अगले 24-48 घंटे अहम Image Source : AP IMAGE

साउथम्पटन। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में चोटिल हुए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के लिए अगले 24 से 48 घंटे अहम है। मोर्गन ने बताया कि उनको पीठ में समस्या है, जबकि रॉय को मांसपेशियों में खिंचाव है। मोर्गन ने साथ ही बताया कि रॉय को स्कैन के लिए भेजा गया है।

मोर्गन और रॉय दोनों पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी के दौरान चोटों के कारण मैदान छोड़ गए थे। रॉय आठवें ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए थे जबकि मोर्गन ने 40वें ओवर में मैदान छोड़ा। 

इस मैच में हालांकि इंग्लैंड ने विंडीज को आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले विंडीज को 44.4 ओवरों में 212 रनों पर ढेर किया और फिर रॉय की जगह सलामी बल्लेबाजी करने आए रूट की नाबाद 100 रनों की पारी के दम पर दो विकेट खोकर 33.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। 

मैच के बाद मोर्गन ने अपनी और रॉय की चोटों को लेकर कहा, "मेरी पीठ में तकलीफ है। इस समय इसमें दर्द है। रॉय की मांसपेसियों में खिंचाव आया है। वह स्कैन के लिए गए हैं। हमें अगले 48 घंटों में देखना होगा कि उनका क्या होता है। मुझे पहले भी पीठ में तकलीफ हुई है। अगले 24 से 48 घंटे में देखते हैं कि क्या होता है। हमारी टीम में हर कोई अहम है और इस समय हम चोट नहीं चाहते।"

मैच को लेकर मोर्गन ने कहा, "हमने आज मैदान पर अच्छा किया। गेंदबाज अपनी रणनीति पर कायम रहे और विकेट भी काफी अच्छी थी। हमने मध्य के ओवरों में भी मौके बनाए।"

रूट ने न सिर्फ इस मैच में शतक जमाया बल्कि दो विकेट भी निकाले। रूट को लेकर मोर्गन ने कहा, "रूट का आज दिन बहुत अच्छा था। वो टीम का अहम हिस्सा हैं। उनमें वो बात है कि वो टीम को एक साथ रखते हैं। उनकी बललेबाजी देखने में मजा आता है।"

रूट का यह इस विश्व कप में दूसरा शतक है। इससे पहले वे पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेल चुके हैं। इंग्लैंड को अपना अगला मैच 18 जून को अफगानिस्तान के साथ मैनचेस्टर में खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल