1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड सस्ते में आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड सस्ते में आउट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2019 12:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 12:53 pm IST

वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले दिन के बाकी 21 ओवर खेलकर बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिये थे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड सस्ते में आउट 

नार्थ साउंड: वेस्टइंडीज टीम ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन भी इंग्लैंड पर दबदबा कायम रखा और उसके तेज गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 187 रन पर समेट दिया। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने वाली वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले दिन के बाकी 21 ओवर खेलकर बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिये थे। 

पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 381 रन के अंतर से जीता था। पहले टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 77 रन पर आउट हो गई थी। केमार रोच ने फिर चार विकेट चटकाये जबकि शेनोन गैब्रियल ने तीन विकेट लिये। 

जेसन होल्डर ने टास जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिये भेजा। मोईन अली और जानी बेयरस्टा ने अर्धशतक जमाये लेकिन कोई और बल्लेबाज नहीं टिक सका। इंग्लैंड का स्कोर एक समय चार विकेट पर 55 रन था। बेयरस्टा ने 64 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल