1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट को 28 मई तक के लिए किया निलंबित

इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट को 28 मई तक के लिए किया निलंबित

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2020 11:44 am IST,  Updated : Mar 21, 2020 11:44 am IST

ईसीबी ने प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और पेशेवर क्रिकेटर संघ से बातचीत के बाद यह फैसला लिया।   

england, ecb, coronavirus, covid-19, county cricket, mcc, cricket- India TV Hindi
ECB Image Source : TWITTER/ECB

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कोविड 19 के चलते 28 मई तक सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया और नये सत्र की शुरूआत भी टाल दी है। ईसीबी ने प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और पेशेवर क्रिकेटर संघ से बातचीत के बाद यह फैसला लिया। 

ईसीबी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ उपलब्ध जानकारी के अनुसार सत्र की शुरूआत सात सप्ताह बाद करना ही ठीक रहेगा ।’’ 

बोर्ड ने यह भी कहा कि वह तीन नये विकल्पों पर विचार कर रहा है जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज, टी20 कप और भारत के खिलाफ महिला टीम की श्रृंखला जून, जुलाई या अगस्त में शुरू हो। 

बयान में कहा गया ,‘‘ सरकार से हम लगातार संपर्क बनाये रखेंगे। सत्र की शुरूआत को लेकर बातचीत जारी है । प्रतिस्पर्धायें छोटी की जा सकती है ।’’

पिछले सप्ताह इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा भी रद्द कर दिया गया था । ब्रिटेन में अभी तक कोरोना वायरस के 4000 टेस्ट पाजीटिव निकले हैं और 177 लोग मारे गए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल