1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को कमजोर आंकना भूल हो सकती है: वीवीएस लक्ष्मण

इंग्लैंड को कमजोर आंकना भूल हो सकती है: वीवीएस लक्ष्मण

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2016 06:35 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 06:35 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भले ही इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश में टेस्ट मैच हार गई हो लेकिन उसे कमतर आंकना भारत के लिए भूल हो सकती है।

VVS Laxman | PTI File Photo- India TV Hindi
VVS Laxman | PTI File Photo

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भले ही इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश में टेस्ट मैच हार गई हो लेकिन उसे कमतर आंकना भारत के लिए भूल हो सकती है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज पर चर्चा करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि राजकोट में बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के साथ साफ हो जाएगा कि इंग्लिश टीम की मनोदशा क्या है। उन्होंने कहा कि यह टीम कभी भी वापसी कर सकती है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मण ने कहा, ‘भारत टेस्ट में नंबर वन टीम है और हाल ही में उसने 3 मैचों सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया है। दूसरी ओर, इंग्लिश टीम बांग्लादेश के हाथों पिटकर आई है। इसका मतलब यह नहीं लगाया जा सकता कि इंग्लिश टीम भारत के हाथों भी पिट जाएगी। इस टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो सीरीज का रुख उसकी ओर मोड़ सकते हैं। राजकोट में यह साफ हो जाएगा कि इंग्लिश टीम की मनोदशा क्या है।’ लक्ष्मण ने याद दिलाया कि भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों अपने घर में 2011, 2012 और 2014 में लगातार 3 बार हार चुकी है।

लक्ष्मण ने आगे कहा, ‘अच्छी बात यह है कि हमारी टीम संतुलित है। हमारी बल्लेबाजी में दम है। हमारी गेंदबाजी में दम है। हमारे पास दुनिया के दो सबसे अच्छे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा हैं। साथ ही हमारे पास अमित मिश्रा हैं, जिन्हें हमेशा मौका नहीं मिला है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने स्तर का खेल दिखाया है, उससे भारतीय टीम को और मजबूती मिली है। मेरी नजर में भारत यह सीरीज 4-1 से जीत रहा है। जहां तक एक हार की बात है तो भारत तो मोहाली में मुश्किल हो सकती है क्योंकि साल के इस वक्त में मोहाली की विकेट तेज गेंदबाजों को मदद करती है और इंग्लैंड के पास हमसे बेहतर तेज गेंदबाज हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।