1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1st Unofficial Test: इंग्लैंड लायन्स ने भारत ए को ड्रा पर रोका

1st Unofficial Test: इंग्लैंड लायन्स ने भारत ए को ड्रा पर रोका

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 07:20 pm IST

पहली पारी के आधार पर 200 रन से पिछड़ने वाली इंग्लैंड ए ने मैच खत्म होने तक दूसरी पारी में पांच विकेट पर 214 रन बना लिये थे। 

1st Unofficial Test: इंग्लैंड लायन्स ने भारत ए को ड्रा पर रोका - India TV Hindi
1st Unofficial Test: इंग्लैंड लायन्स ने भारत ए को ड्रा पर रोका  Image Source : ENGLAND CRICKET

वायनाड। ओली पोप (63) और सैम हेन (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड लायन्स (ए टीम) ने पहले अनधिकृत टेस्ट मैच में रविवार को चौथे दिन भारत ए को ड्रा पर रोक दिया। पहली पारी के आधार पर 200 रन से पिछड़ने वाली इंग्लैंड ए ने मैच खत्म होने तक दूसरी पारी में पांच विकेट पर 214 रन बना लिये थे। 

टीम ने दिन की शुरूआत बिना किसी नुकसान के 20 रन से की। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (30) और मैक्स होल्डन (29) ने 63 रन की साझेदारी की, जिसे आवेश खान (30 रन पर एक विकेट) ने पारी के 16वें ओवर में डकेट को आउट कर तोड़ा। इसके सात ओवर बाद जलज सक्सेना (41 रन पर दो विकेट) ने होल्डन को भी पवेलियन भेज भारत ए की उम्मीदें जगा दी। 

इसके बाद 21 साल के पोप और हेन ने 105 रन की साझेदारी कर भारत की बढ़त को काफी कम कर दिया। दांये हाथ के बल्लेबाज पोप ने इस दौरान 122 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये। हेन काफी संभल कर खेल रहे थे और उन्होंने 178 गेंदों का सामना किया। 

शाहबाज नदीम (58 रन पर दो विकेट) ने पोप और फिर कप्तान सैम बिलिंग्स (पांच) का विकेट लिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हेन जलज का दूसरा शिकार बने। खेल खत्म होते समय स्टीवन मुलाने (तीन) और विल जैक्स (13) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले प्रियांक पंचाल मैन ऑफ द मैच रहे। श्रृंखला का दूसरा अनधिकृत मैच मैसुरू में 13 फरवरी को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।