1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, ठोक डाले 481 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, ठोक डाले 481 रन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2018 10:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 10:59 pm IST

इससे पहले भी एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम ही था।

यह पुरुष क्रिकेट में...- India TV Hindi
यह पुरुष क्रिकेट में एक पारी में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। 

नॉटिंघम: इंग्लैंड ने मंगलवार को वनडे क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 481 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह पुरुष क्रिकेट में एक पारी में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। 

इंग्लैंड ने इस मैच में अपने ही रिकार्ड को धव्सत किया है। इससे पहले भी एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम ही था जो उसने इसी मैदान पर 30 अगस्त 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। उस मैच में इंग्लैंड ने 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाए थे। इस मैच में इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 147 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 92 गेंदें लीं और 16 चौके तथा पांच छक्के लगाए। उनके अलावा जॉनी बेयर्सटो ने 92 गेंदों में 15 चौके और पांच छक्कों की मदद से 139 रनों की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी से पहले बेयर्सटो ने जेसन रॉय के साथ पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे। रॉय ने भी आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने 61 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन बनाए। कप्तान इयोन मोर्गन ने भी 30 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल